जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अंबेडकर नगर चौराहे पर पेयजल हेतु स्थापित किए प्याऊ

 

खण्डवा(.जावेद एलजी )           2 अप्रैल, 2025 – “जल गंगा संवर्धन अभियान” जिले में 30 जून 2025 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा शहर में जल स्रोतों के जीर्णाेद्धार, लीकेज मरम्मत, वर्षा जल संचयन कार्य एवं अन्य जल संरक्षण उपाय किए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत ने बताया कि इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर पेयजल हेतु प्याऊ स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में बुधवार को अंबेडकर नगर चौराहे पर प्याऊ का कार्य पूर्ण कर इसे प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे नागरिकों को 24 घंटे शुद्ध पेयजल उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन टैंकरों के माध्यम से शुद्ध जल की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर के अन्य 8 स्थानों पर भी प्याऊ स्थापित करने की योजना है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा। जल संरक्षण एवं नागरिकों की सुविधा के लिए यह अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है।