थाना किल्लौद द्वारा 07 साल से फरार 03 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

 

थाना किल्लौद, जिला- खण्डवा दिनांक 27.02.2025

खंडवा( जावेद एलजी)  पुलिस अधीक्षक जिला खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा स्थाई, गिरफ्तार एवं फरारी वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर निर्देशन में थाना प्रभारी किल्लौद निरक्षक महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 202/18 अपराध क्रमांक 55/18 धारा 294,323,325,34,506 भादवि के फरार आरोपी रामविलस पिता ठाकुर लाल, सकुशलाल पिता ठाकुरलाल, आकोज रामविलास को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण :- दिनांक 24.07.2024 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट जय प्रताप साहब न्यायालय हरसूद के प्रकरण क्रमांक 202/18 अपराध क्रमांक 55/18 धारा 294,323,325,34,506 भादवि में फरार आरोपी रामविलस पिता ठाकुर लाल उम्र 45 जाति पारधी ग्राम कुक्षी थाना किल्लौद, सकुशलाल पिता ठाकुरलाल उम्र 36 साल जाति पारधी ग्राम कुक्षी थाना किल्लौद, आक्रोश पिता राम विलास उम्र 33 जाति पारधी ग्राम कुक्षी थाना किल्लौद का स्थाई वारंट जारी किया गया था। जिसे 07 साल पश्चात दिनांक 27.02.25 को थाना प्रभारी निरी. महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में HC 273 अजय C/ 325 शांतिलाल मीणा आरक्षक 772 राहुल राजपूत 747 दीपक गौर द्वारा आरोपियों को गिर. किया गया। जिसे दिनांक 27.02.25 को माननीय न्यायालय हरसूद पेश किया जाकर वारंट तामील किया गया है। जहां से आरोपियों को जिला जेल खंडवा दाखिल किया गया।

सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान, HC 273 अजय C/ 325 शांतिलाल मीणा आरक्षक 772 राहुल राजपूत 747 दीपक गौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।