शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत महिला सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी पर कार्यक्रम का आयोजन खण्डवा

09 अक्टूबर 2024 – पुनासा ब्लॉक में महिला बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के द्वारा शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत मूंदी थाना, नर्मदा नगर थाना, मांधाता थाने में महिलाओं को महिला सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी के संदर्भ में जानकारी दी गई। महिलाओं के संवैधानिक अधिकार और घरेलू हिंसा, बाल विवाह और दहेज प्रथा के संदर्भ में भी जानकारी प्रदान की गई। पुलिस विभाग के द्वारा महिलाओं के संबंध में, सुरक्षा के संदर्भ में आवश्यक जानकारिया दी गई।

महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, डायल 100 के संदर्भ में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला सुरक्षा और सम्मान की शपथ भी सभी को दिलाई गई। परियोजना अधिकारी राजेंद्र सिंह सोलंकी के द्वारा बताया गया कि यह अभियान शासन के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक शक्ति अभिनंदन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान, साथ ही किशोरी बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के लिए जागरुक किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में सभी थाना प्रभारी और अन्य पुलिस स्टाफ सहित महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, सुपरवाइजर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं भी उपस्थित रही है