किशोर सम्मान से सम्मानित होंगे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी,13 अक्टूबर को आयोजित होगा कार्यक्रम, गीतों की प्रस्तुति देंगे
मुंबई के प्रसिद्ध पार्श्वगायक नीरज श्रीधर,खंडवा।। देश के महान गायक हरफनमौला कलाकार किशोर दा की पुण्यतिथि के अवसर पर 13 अक्टूबर को मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा किशोर दा की जन्मस्थली खंडवा में किशोर राष्ट्रीय सम्मान एवं किशोर नाइट का भव्य आयोजन आयोजित होगा,

समाजसेवी व किशोर संस्कृत प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन एवं संस्कृति विभाग द्वारा वर्षों से किशोर सम्मान समारोह आयोजित किया जाकर फिल्म क्षेत्र से जुड़े निर्माता निर्देशक,गीतकार, संगीतकार लेखक, अभिनेता को किशोर सम्मान से सम्मानित किया जाता रहा है, देश के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा सहित कई निर्माता निर्देशक गीत कारों को किशोर सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है, संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा इस वर्ष प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राजकुमार राजू हिरानी को किशोर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, किशोर नाइट में प्रसिद्ध गायक नीरज श्रीधर मुंबई अपनी टीम के साथ गानों की प्रस्तुति देंगे, खंडवा में ही यह कार्यक्रम होगा स्थान का चयन हो रहा है, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि राजकुमार “राजू” हिरानी (जन्म 20 नवंबर 1962) एक भारतीय फिल्म निर्माता हैं जो हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिसमें चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 11 फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। हिरानी को भारतीय सिनेमा के सबसे सफल फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता है। सुनीलजैन ने बताया कि श्री हिरानी की प्रमुख फिल्मों में इडियट, संजू, मुन्ना भाई एमबीबीएस,डंकी हें, किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के अध्यक्ष रणवीर चावला,सचिव नारायण बाहेती, प्रवक्ता सुनील जैन ने आयोजित कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का आभार माना, प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष से भी किशोर दा की पुण्यतिथि पर किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच एवं नगर निगम प्रशासन की ओर से प्रातः 9:00 बजे से 11:00 तक समाधि स्थल पर सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा,