पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री यादव ने खंडवा निगम आयुक्त प्रियंका राजावत को प्रदान किया पर्यावरण पुरस्कार
खंडवा( जावेद एलजी) महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा खंडवा नगर निगम को “पर्यावरण पुरस्कार” प्रदान किया गया। समाजसेवी सुनील जैन बताया कि यह पुरस्कार निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत द्वारा प्राप्त किया गया।
पर्यावरण का यह पुरस्कार पर्यावरण के क्षेत्र में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव जी के नेतृत्व में अब तक शहर के 50 उद्यानों का कायाकल्प कार्य सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इसके अलावा, 2 जंगल मियावाकी पद्धति पर तैयार किए गए हैं, जो पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में खंडवा नगर निगम को पर्यावरण पुरस्कार प्राप्त होने पर समस्त खंडवा नगर के नागरिकों द्वारा बधाई दी गई।