आगामी त्यौहारों होली और रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट शहर में निकाला पैदल फ्लैग मार्च
खण्डवा (जावेद एलजी )
पुलिस महानिरीक्षक जोन इंदौर (ग्रामीण) द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा
मे आगामी त्यौहार की तैयारी हेतु ली गई मीटिंग
होली, धुलेंडी, रंगपञ्चमी एवं ईद-उल-फितर पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए इंदौर आईजी, पुलिस अधीक्षक, पुलिस बल के साथ शहर मे निकाला गया पैदल फ्लैग मार्च
खंडवा, 12 मार्च 2025
श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग द्वारा दिनांक 12.03.25 को पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा मे आगामी त्यौहार की तैयारी हेतु मीटिंग ली गई, जिसमे विभिन्न त्योहारों के अवसर पर कानून व्यवस्था ड्यूटी को अच्छी तरह से करने के लिए जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये गये।
जिला मुख्यालय खंडवा मे होली, धुलेंडी, रंगपञ्चमी एवं ईद-उल-फ़ितर के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा दिनांक 12.03.25 को संयुक्त रूप से पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर इंदौर जोन के आईजी श्री अनुराग, कलेक्ट र एवं जिला जिला दण्डाधिकारी खण्डइवा श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री महेश दुबे, एसडीओपी मूँदी श्री रवींद्र कुमार बोयत, एसडीओपी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनंद स्वरूप सोनी, सायबर सेल प्रभारी निरी. गायत्री सोनी, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. श्री अशोक सिंह चौहान, थाना प्रभारी मोघट रोड निरी. धीरेश धारवाल, थाना प्रभारी पदमनगर निरी. प्रवीण आर्य, थाना प्रभारी मूँदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया, थाना प्रभारी जावर निरी. गंगा प्रसाद वर्मा, थाना प्रभारी पिपलोद निरी. सुरेन्द्र नाथ पाण्डे, थाना प्रभारी छैगाँवमाखन निरी. विक्रम धारवे, थाना प्रभरी पंधाना निरी. दिलीप देवड़ा, थाना यातायात के निरी. देवेन्द्र सिंह परिहार सहित अन्य सम्मिलित हुए। कंट्रोल रूम से पैदल फ्लैग मार्च करते हुए शहर के प्रमुख मार्ग कंट्रोल रूम, कहारवाडी, बजरंग चौक, जय अम्बे चौक, जलेबी चौक, नगर निगम, आमिर मेडिकल, शिवाजी चौक, इमलीपुरा, बड़ा बम, तीन पुलिया रेल्वे स्टेशन तिराहा, बस स्टैन्ड, कोतवाली के सामने से होते हुए वापस कंट्रोल रूम मे समापन हुआ।
फ्लैग मार्च के दौरान नगर निमग तिराहे पर NRLM राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका निगम समूह से श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर खंडवा, पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा हर्बल गुलाल लेकर होली की बधाई दी एवं वरिष्ट अधिकारियों द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान विभिन्न संवेदनशील इलाकों मे रहने वालों आमजन से बातचित की गई। होली, धुलेंडी, रंगपञ्चमी तीनों त्योहारों के लिए कुल 400 पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था मे लगाया हुआ है। जिसमे पूरे शहर मे कॉमपेक्ट प्लाटून व अन्य रिजर्व बल रखा गया है। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा आमजन से होली, धुलेंडी, रंगपञ्चमी पर्व मे शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।