अमानक पॉलीथिन और गंदगी पर सख्त कार्रवाई, ₹7000 का जुर्माना*

खंडवा जावेद एलजी 

कलेक्टçर एवं निगमायुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा गंदगी फैलाने और अमानक पॉलीथिन रखने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।*

  1. आज झोन क्रमांक 18  02 025 झोन क्रमांक 04 में सफाई निरीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने पर कुल ₹7000 का जुर्माना लगाया गया।

*झोन क्रमांक 02 में ₹3000 का जुर्माना वसूला गया:*

1. संजय गुप्ता – ₹300 (गंदगी)

2. आंगनलाल होटल – ₹400 (गंदगी)

3. शर्मा टी स्टॉल – ₹300 (गंदगी)

4. होटल गोकुल – ₹1000 (अमानक पॉलीथिन)

5. मोरे मेडिकल – ₹1000 (अमानक पॉलीथिन)

*झोन क्रमांक 04 में ₹4000 का जुर्माना वसूला गया:*

1. श्री रवि कोटवाली – ₹2000 (अमानक पॉलीथिन)

2. श्री भावेश राठौर – ₹2000 (अमानक पॉलीथिन)

टीम द्वारा झोन 04 में 3 किलो अमानक पॉलीथिन भी जप्त की गई।

*दुकानदारों के लिए सख्त चेतावनी*

नगर निगम प्रशासन स्पष्ट रूप से चेतावनी देता है कि यदि कोई भी दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करता पाया जाता है या अपने प्रतिष्ठान के आसपास गंदगी फैलाता है, तो उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आगामी दिनों में यह अभियान और अधिक सख्ती से चलाया जाएगा। दुकानदार स्वयं जिम्मेदारी लें अन्यथा उच्च स्तर पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।