गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट व अन्य कार्यालयों में भी हुआ झंडा वंदन

 

खण्डवा (जावेद एलजी) 26 जनवरी, 2025 – जिलेे में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्ण उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी प्रमुख शासकीय कार्यालयों में झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित हुए। कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह ने अपने निवास के साथ साथ कलेक्ट्रेट में भी झंडा वंदन किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्री के.आर. बड़ोलेे सहित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।