जिला स्तरीय दिशा समिति का हुआ गठन सांसद श्री पाटिल अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री श्री उईके सहअध्यक्ष, एवं कलेक्टर श्री सिंह सचिव नियुक्त,जिले से 27 अन्य जनप्रतिनिधि भी बनाए गए समिति में सदस्य,खंडवा
।। भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय, नई दिल्ली का कार्यालयीन पत्र क्र. 4778 द्वारा जिला स्तर पर प्रमुख केन्द्रीय योजनाओं/कार्यक्रमों के कुशल एवं समय पर कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिये 18वीं लोकसभा के सदस्यो वाली जिला स्तरीय (दिशा) समिति का गठन किया जाता है
![](https://khandwatodaynews.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG-20240930-WA0259-2.jpg)
। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के गठन संबंधी ग्रामीण विकास मंत्रालय से प्राप्त दिशा निर्देश अनुसार ज्ञानेश्वर पाटिल, सांसद लोकसभा क्षेत्र खण्डवा की जिला विकास समन्वय एव निगरानी समिति (दिशा) हेतु अध्यक्ष नामांकित किया गया है। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के गठन हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूर्व से जारी मार्गदर्शिका में पदांकित अनुसार एवं संसद, सदस्य (लोकसभा) क्षेत्र खण्डः। के कार्यालयीन पत्र कमांक 1145 दिनांक 13.09.2024 द्वारा नामांकित सदस्यो की सूची अनुसार जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) का गठन निम्नानुसार किया जाता है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि समिति में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल लोकसभा क्षेत्र खण्डवा अध्यक्ष, संसद दुर्गादास उईके लोकसभा क्षेत्र बैतुल (जनजातीय कार्य, केन्द्रीय राज्य मंत्री भास्त तरकार) सह अध्यक्ष, कलेक्टर अनूप कुमार सिंह जिला खण्डवा सचिव के साथ ही. मंत्री एवं हरसूद विधायक डॉ. कुवंर विजय शाह, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, मांधाता विधायक नारायण पटेल,खंडवा श्रीमती कंचन मुकेश तनवे,पंधाना विधायक श्रीमती छाया मौरे, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, जनपद अध्यक्ष खंडवा श्रीमती मीना रामपालसिंह ,जनपद अध्यक्ष पुनासा पुष्पेन्द्रराय सिंह, जनपद अध्यक्ष पंधाना सुमित्रा काले,जनपद अध्यक्ष छैगांवमाखन महेंद्र सिंह सावनेर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममताबाई सावनेर, जनपद अध्यक्ष बलडी श्रीमती जशोदा राठौर, जनपद अध्यक्ष खालवा सोंन्ता राम प्रसाद कवडे, डी० नागार्जुन की गोडा (भा.प्र.से.) धमेन्द्र झंवर, नानूराम माण्डले, अशोक सरदार पटेल, शिवकन्या सिसोदिया, फाजिल पटेल, सरपंच माया अभिषेक दामोदर, सरपंच शिवकांति लोकेंद्र, सरपंच महेश जैसवाल, सरपंच चंद्र प्रकाश तिरोले सरपंच राधेश्याम गुर्जर, जिला प्रबंधक लीड बैंक, बैंक आफ इंडिया, अधीक्षक प्रधान डाकघर, नोडल अधिकारी दिशा के दायरे के सभी को समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है।